महात्मा गांधी गोवरमेंट स्कूल में कक्षा 10 मे अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान व पाठ्य सामग्री वितरण।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बांसखोह कस्बा स्थित महात्मा गांधी गोवरमेंट स्कूल में शुक्रवार को सुबह कक्षा 10 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस मौके पर विद्यालय के प्रिसिपल राकेश कुमार पंचोली, व समस्त स्टाफ के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत व एसडीएमसी सदस्य रामेश्वर परेवा, नीलकमल शर्मा, बद्रीनारायण मीणा, मनीष पाराशर, सीताराम शर्मा, सुनीता शर्मा , इंद्रा सैनी के द्वारा छात्र छात्राओं का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इसी के साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री निशुल्क वितरण किए इस दौरान प्रिंसिपल राकेश पंचोली द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को शिक्षा के बारे में जानकारी दी इस मौके पर विद्यालय स्टाफ बंटी दुलारा, बद्री नारायण शर्मा , मौसमी बाई मीणा ,सुभाष , दिनेश महावर, पूजा शर्मा, अन्य समस्त स्टाफ मौजूद थे।