सिंहपुर विद्यालय में निःशुल्क पाठय पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया।

संपादक कालूराम कुमावत। कपासन। दिनांक 5 जुलाई शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर में निःशुल्क पाठय पुस्तक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कपासन डॉ रामसिंह चूण्डावत एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कपासन गोपाल लाल शर्मा के सानिध्य में सम्पन हुआ।राज्य स्तरीय कार्यक्रम के पश्चात यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे नव प्रवेशी बालक – बालिकाओ को समारोह पूर्वक निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान की तथा नव प्रवेशी बालक – बालिकाओं का स्वागत भी किया गया। इस अवसर सभी अतिथियों ने उद्बोधन प्रदान किया। संस्था प्रधान आनन्द कुमार दीक्षित ने बताया कि सभी बालक – बालिकाओं को पाठ्य पुस्तकें प्रदान कर दी गई है। तथा वृक्षारोपण में भी शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रयासरत हैं। डाँ .चूण्डावत ने कक्षाओं का निरीक्षण कर सम्बलन प्रदान किया। एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर शिक्षाविद ओम प्रकाश जायसवाल एवं SMC अध्यक्ष शिव लाल लौहार सहित अभिभावक सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।