रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत अमीरामा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानपुरा विद्यालय में पौधारोपण और वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए बड़ी सादड़ी के उपखण्ड अधिकारी श्री कल्पित शिवरान ने कहा कि पौधारोपण कर उनकी पालन पोषण करे बड़ा करे तभी वृक्षारोपण करना सार्थक होगा।
विद्यालय के संस्था प्रधान भगवत सिंह शक्तावत के जन्म दिवस पर ग्रामीणों और पूर्व विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परस राम छ्त्रवाल समाज सेवी महेंद्र जाट गजेंद्र सिंह भुरकिया सहित कई गणमान्य लोग ओर छात्र छात्राओं की उपस्थिति में पौधारोपण के साथ में ही पौधे वितरण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया । समस्त ग्राम वासियों ने संस्था प्रधान भगवंत सिंह शक्तावत की इस पहल से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए जन्म दिवस के अवसर संस्था प्रधान भगवंत सिंह शक्तावत के जन्मदिन के अवसर मिठाई खिलाकर एवं बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी यह जानकारी संस्था प्रधान भगवंत सिंह शक्तावत ने दी।














