बसेड़ा शमशान बनेगा आदर्श सेवानिवृत अध्यापक कर रहे देखभाल, लगाए पौधे ।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। छोटीसादड़ी, बसेड़ा गांव के शमशान को आदर्श शमशान बनाने का काम गांव के एक सेवा निवृत प्रधानाध्यापक जगदीश आंजना कर रहे है। ये वर्ष भर पौधो को पानी पिलाते है और देखभाल भी करते है।समय समय पर गांव के लोग और ग्राम पंचायत भी सहयोग करती है। गांव के सोहन लाल आंजना ने बताया कि मानसून की पहली बरसात होते ही गांव के लोगो को साथ लेकर सेवा निवृत प्रधानाध्यापक सेवा ही जीवन का उद्देश्य सबको बताते हुवे कर रहे है सेवा कार्य शुक्रवार को गांव के पूर्व डेयरी अध्यक्ष कमल आंजना, परसराम आंजना, बहादुर सिंह आंजना, शांतिलाल सेन, कमल सिंह आंजना, शिवलाल लोहार, सुरेश किर सहित कई लोगो को साथ लेकर पूरे शमशान में पौधा रोपण का काम किया गया।आपको बता दे की सेवानिवृत प्रधानाध्यापक के दो लड़के है दोनो इंजीनियर है और एक लड़की है,बड़ा लड़का अनिल अमेरिका में और छोटा लड़का विमल आंजना बैंगलोर में जॉब करता है।धर्म पत्नी भी प्रतिदिन धार्मिक कामों में लगी रहती है।इस प्रकार एक व्यवस्थित परिवार के मुखिया सबको संदेश दे रहे सेवा ही जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।आप भी पर्यावरण को अच्छा बनाने में अपना योगदान दें।