रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। 
कपासन I सांसद सीपी जोशी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रविवार को पहली बार कपासन आएंगे I कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने बताया कि सांसद सीपी जोशी का एस आर वाटिका में 10:30 बजे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा । इसअवसर पर सांसद जोशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका धन्यवाद ज्ञापित करेंगे । भोपाल सागर मंडल अध्यक्ष ओम मेनारिया, राशमी मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र कोठारी, कपासन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू लाल जाट, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, पहुना मंडल अध्यक्ष रतनलाल अहीर, आकोला मंडल अध्यक्ष भीम सिंह झाला, शनि महाराज मंडल अध्यक्ष छोगालाल गाडरी, भादसोडा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।














