पावली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनाया गणतंत्र दिवस।

रिपोर्टर लक्ष्मण सिंह परालिया

चित्तौड़गढ़ 27 जनवरी, राशमी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पावली में राजकीय विद्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस ,प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावली में बड़ी धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया , इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर ग्रामीणों में खुशी छा गई ,गणतंत्र दिवस पर छात्र- छात्राओं के द्वारा पीटी परेड व सांस्कृतिक प्रोग्राम किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर मां शक्ति की लावणी पर माधव लाल जाट ने दी नाच कर प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस को लेकर लाइट व साउंड सिस्टम जो गोवर्धन लाल तेली के द्वारा निशुल्क लगाया जाएगा ,व टेंट के लिए ग्राम विकास अधिकारी रतनलाल तेली के द्वारा निशुल्क लगाने की जिम्मेदारी उठाई गई, इधर ग्राम पंचायत पावली के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया व ग्राम सेवा सहकारी समिति ग्राम पावली कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लीला चावला की उपस्थिति में हुई,मुख्य अतिथि सरपंच शंभूलाल भील, विशिष्ट अतिथि जीएसएस अध्यक्ष शोभा लाल जाट ,ग्राम विकास अधिकारी विनोद गर्ग, रोजगार सहायक सचिव शिवलाल जाट ,शंकर लाल जाट, जय बंजरग नंदी गौशाला समिति पावली के अध्यक्ष सुनील जाट,

किशन लाल जाट, पूर्व उपसरपंच सत्यनारायण शर्मा ,सिद्धार्थ सिक्योरिटी सर्विसेज एंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर व पत्रकार लक्ष्मण सिंह परालिया, एम.डी. कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल जाट इसी के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावली के अध्यापक निमेष कुमार सुवालका,अध्यापक कैलाश चंद्र जाट अध्यापक, नर्बदा शंकर अध्यापक ,नरेश अध्यापक, रघुनाथ सिंह अध्यापक, राकेश कुमार सुखवाल अध्यापक, अध्यापिका मधु मेडम ,सविता मेडम, स्नेहलता व ज्योति मेडम , पंचायत सहायक किशन लाल नायक ,रतन लाल आदि उपस्थित रहे