हरित चित्तौड़ क्रांति का भव्य शुभारंभ।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र में राज्य सरकार के मुख्य मंत्री महोदय की एक महती योजना हरित प्रदेश के अंतर्गत माननीय जिला कलक्टर चित्तौड़ गढ़ श्रीमान आलोक रंजन के निर्देशन में आज पुनावली ग्राम में 200बीघा चारागाह भूमि पर सघन पौधारोपण महा अभियान का भव्य शुभारंभ माननीय उपखण्ड अधिकारी श्री कल्पित शिवरान के नेतृत्व में हुआ।इस अवसर पर विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत चोबिसा सहायक अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम से अजय सिंह पशुपालन से डॉ राजु विनके अतिरिक्त विकास अधिकारी मदन लोहार सहित सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश डांगी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नारायन लाल पुरोहित गिदावल ग्राम विकास अधिकारी श्याम सुन्दर सहित विद्यार्थियो के अलावा कई ग्रामीण जन मौजूद रहे। हरित एप की विस्तार से जानकारी वृक्षारोपण के ब्लॉक प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने देते हुए सभी को पोधो को लगाना और लगाकर उनकी परवरिश करने का संकल्प दिलाया । उपखंड अधिकारी श्री कल्पित शिवरान ने राज्य सरकार ओर जिला कलक्टर महोदय की हरित एप डाउन लोड कर पौधा रोपण कर उसके साथ फ़ोटो अथवा सेल्फी खींच कर जिला प्रशासन से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की । पुनावली विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं ने भी पोधारोपण किया । इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा विभाग ब्लॉक बड़ी सादड़ी में लगभग 65हजार पौधे लगाने का लक्ष लिया है। विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा ने कहा कि पंचायत राज विभाग की ओर से 28हजार पौधे लगाने की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ो को बचाना भी हमारा धर्म है । इस चारागाह भूमि पर 25000 लगाए जाएंगे । बड़ी सादड़ी उपखण्ड क्षेत्र में एक लाख ग्यारह हजार एक सौ पौधे इस मानसूनी सीजन में लगाने का लक्ष्य उपखण्ड अधिकारी श्री कल्पित शिवरान जी के नेतृत्व में रखा है जिसे हर हाल में पूरा करने के निर्देश सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो को प्रदान किए यह जानकारी प्रधानाध्यापक भगवंत सिंह शक्तावत ने दी।