देवदा स्कूल में पौधारोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत विनायका के स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवदा में एक व्यक्ति एक वृक्ष अभियान के दूसरे चरण में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं मनरेगा श्रमिकों ने शनिवार को सौ से अधिक पौधे लगाये। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार जैन, शिक्षक कमलेश कुमार वैष्णव, पूरण दास वैष्णव, नरेंद्र सिंह तंवर, प्यारेलाल मीणा, राम लक्ष्मण नागर, जगदीश चंद्र सुथार, शिक्षिका रुचि दवे, मेट दुर्गा और पायल सेन, मनरेगा श्रमिक एवं शारीरिक शिक्षक जगदीश शर्मा उपस्थित थे।