संपादक कालूराम कुमावत।
उदयपुर उपखंड झाड़ोल के ग्राम पंचायत मगवास में सघन वृक्षारोपण के अंतर्गत पंचायत द्वारा वृक्षारोपण तथा पोध वितरण कर वृक्षारोपण की शुरआत की गई जिसमे 1000 पौधे एक सप्ताह में ग्राम की मुख्य भूमि, समशान घाट भूमि, खेल मैदान, मंदिर परिसर, विद्यालय, सड़क किनारे तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जायेंगे, कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों को फलदार तथा छायादार पौधे वितरित किए गए, कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय सरपंच मंजू देवी द्वारा ग्राम पंचायत परिसर में पोधा लगा के की गई, कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण जोशी, समस्त वार्ड पंच, नाथू लाल जोशी, प्रभु लाल मेघवाल, जगदीश जोशी, जीवेंद्र जैन, प्रेम शंकर जोशी, सीपी जोशी, शंकर लाल चव्हाण, पूर्व सरपंच साकर चंद सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।














