रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग अंतर्गत स्वच्छ परियोजना द्वारा संचालित मॉं बाड़ी डे -केयर केन्द्र जन्सी पटेल नई जमीन की ढ़ाणी ग्राम किशनपुरा पर विभागीय दिशा निर्देश अनुसार कक्षा 1 से 4 तक अध्यनरत 6 से 12 वर्ष तक के 30 बालक/बालिकाओं का मौसमी बिमारी व अन्य रोगो के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोजवाड़ी ब्लॉक तूंगा जयपुर द्वितीय के अंतर्गत स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत विधार्थियों का वजन,उंचाई, हिमोग्लोबिन, दन्त रोग व अन्य जांचें की गई एवं आवश्यक उपचार हेतु सलाह, सुझाव दिए गए| इस दौरान रोजवाड़ी नर्सिंग ऑफिसर अखिलेश शर्मा ,एल .टी लेखराज वर्मा ,किशनपुरा नोडल क्लस्टर शिक्षा सहयोगी मुकेश कुमार मीना, सहायक शिक्षा सहयोगी मोहरपाल मीना सहित दोनों भोजन सहयोगिनी माताएं व सभी बच्चे उपस्थित रहें।














