रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बोर खेड़ा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमल खेड़ा प्रधानाध्यापिका मीनू स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि विद्यालय परिसर में 15 पौधों का रोपण किया गया इसके साथ 23पौधे सभी विद्यार्थियों को अपने अपने खेत पर लगाने केलिए दिया गया इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मीनू स्वर्णकार ने सभी विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया गया है पौधों की सुरक्षा व पानी पिलाने के साथ पौधों की देख रेख करने की बात बताई अध्यापिका संगीता शर्मा ने बताया गया है कि पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लें इसमें पूर्व प्रार्थना सभा में पौधारोपण सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा खत्री एवं कुक कम हेल्पर सीता कुंवर आदि उपस्थित थे यह जानकारी प्रधानाध्यापिका मीनू स्वर्णकार ने दी।














