सुल्तानपुरा विद्यालय परिसर पौधारोपण किया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बोर खेड़ा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुरा में आज एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत् विद्यालय में बच्चों की माताओं आमंत्रित कर उनसे पौधा लगवाया गया साथ ही उसकी सार सम्हाल की जिम्मेदारी भी माताओं को भी दी गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुरा में बाउंड्री वॉल न होने से सभी पोधों को ट्री गार्ड द्वारा सुरक्षित किया गया जिसके लिए सहयोग भूतपूर्व बीईईओ श्री हीरालाल जी शर्मा अध्यापिका चंदा जैन व अन्य द्वारा किया गया। अब तक कूल 55 पौधों को विद्यालय परिसर में लगवा दिया गया है। यह जानकारी प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा द्वारा दी गई है। सभी महिलाओं को राम सिंह राजपूत व आंगनवाडी कार्यकर्ता शांता जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही सभी से अनुरोध किया आप के सहयोग से ओर भी वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे।