रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ी सादड़ी उपखण्ड क्षेत्र के निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दयाल पुरा विद्यालय में राजस्थान सरकार के मुख्य मंत्री महोदय जी भजन लाल शर्मा की हरित प्रदेश ओर माननीय जिला कलक्टर महोदयजी चित्तौड़ गढ़ आलोक रंजन के हरित चित्तौड़ क्रान्ति के अंतर्गत पौधो के साथ विद्यार्थी ,ग्रामीण जन के साथ स्कूल स्टॉफ ने मिलकर विद्यालय से वन खंडेश्वेरी माताजी तक ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकालकर जगाया लोगों को ओर सबको अपने अपने खेत खलिहान घर आंगन बाड़े ओर जिसको जहा उपयुक्त लगे पोधारापण कर उनकी देख भाल करने की अपील कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा ने की।
इस अवसर पर पौधारोपण के ब्लॉक प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने सभी को पोधारोपण कर उनकी सुरक्षा को शपथ दिलाई । इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच लक्ष्मी लाल मेनारिया संस्था प्रधान शंकर सिंह मीणा स्टॉफ साथियों के साथ कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आज आम आंवला नीम शीशम खिरनी जामुन आदि आदि लगाए गए ।














