प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत।

रिपोर्टर अशोक शर्मा। भूपालसागर। भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पन्नालाल भील उसरोल और राजसमन्द जिले के उरी निवासी गंगाएआम भील को  राजस्थान भील  समाज विकास समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भील समाज के प्रबुद्धजनों ने नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्षो को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर भूपालसागर क्षेत्र के झाजड़ो का खेड़ा क्षेत्र के सन्त टोलीराम जी महाराज के सानिध्य में आयोजित सन्त समागम कार्यक्रम में दोनों नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्षो को भगवा उपरना और माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सन्तो ने दोनों प्रदेश उपाध्यक्षो को समाज सेवा करने के साथ साथ मानव कल्याण कार्यो में जुड़नेके लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में क्षेत्र के देवीलाल जी महाराज व भेरुलाल जी महाराज पाखंड, सहित रामलाल भील, टोली राम भील झाझडो का खेडा, किशन लाल भील महाराज रामथली, रामलाल भील महाराज रोलिया, डालुलालभील महाराज, रमेश भील महाराज, देवीलाल  भील महाराज संणवा खेड़ा, भेरू महाराज चराना सहित भील समाज के कई सन्त मौजूद रहे।