पेड़ लगाकर विधार्थियों ने मनाया जन्मदिन।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 

बीरनवास (नीमराना) शहीद मोहर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरनवास में आज से एक नई शुरुआत की गई। छात्रा चेतना यादव पुत्री देवेंद्र कुमार का जन्मदिन विद्यालय परिवार में स्टाफ व विद्यार्थियों के बीच में मनाया गया केक काटकर छात्रा ने विद्यालय में एक नीम का पेड़ लगाया एवं इस पेड़ को बड़ा होने, फलने फूलने तक इसकी देखरेख सुरक्षा, पानी, आदि की संपूर्ण जिम्मेदारी वहन करने की शपथ ली। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार नारनोलिया के नेतृत्व में वरिष्ठ व्याख्याता अजय कुमार यादव अध्यापिका सुशीला यादव धर्मेन्द्र कुमार शर्मा अध्यापिका सुदेश यादव एवं कमलेश यादव सुभाष चंद करण सिंह, एवम संदीप कुमार ने इसमें सहयोग किया एवं आज से ही संपूर्ण विद्यालय परिवार ने शपथ ली कि सभी अपने जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम की थीम पर एक पेड़ लगाएंगे एवं उसकी देखरेख कर सार संभाल, पानी पिलाना एवं अन्य सभी जिम्मेदारियां स्वयं वहन करेंगे। पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है इस हेतु सभी ग्राम वासियों एवं परिजनो एवं समाज में भी जागृति उत्पन्न की जाएगी । प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार नारोलिया ने बताया कि यदि आने वाली पीढियों के लिए पर्यावरण को बचाना है यदि हम उन्हें स्वच्छ एवं जीने योग्य वातावरण उपलब्ध करवाना चाहते हैं तो हमें अधिकाधिक पेड़ लगाकर धरती को हरा भरा रखना पड़ेगा अन्यथा जिस गति से पेड़ और जंगलों का काट करके वनों का क्षेत्रफल कम किया जा रहा है ग्लोबल वार्मिंग की वजह से आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित नहीं रह पाएंगे मनुष्य अपने लाभ या लोभ के कारण बड़ी संख्या में जंगलों को काट रहे हैं इस साल ही भयंकर गर्मी ने लोगों एवं जीव जंतुओं का जीना मुश्किल कर दिया था। यदि यही हालात रहे तो कुछ ही वर्षों में हम विकास के नाम पर विनाश को आमंत्रित कर रहे हैं इसलिए पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे एवं जीव जंतुओं तथा वनस्पति को संरक्षित रखना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता एवं हमारी जिम्मेदारी भी है कार्यक्रम के बाद स्टाफ व छात्रों को अल्पाहार करवाया गया यह जानकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार नारोलिया ने दी।