रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बीरणवास। नीमराना शहीद मोहर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीरणवास में प्रांगण का जन सहयोग एवं भामाशाहों के आर्थिक योगदान से समतलीकरण एवं साफ सफाई करवाई गई जिसमें उप सरपंच सावित्री यादव के पुत्र परमवीर यादव समाजसेवी ने अपने भाई अजीत कुमार यादव एवं वासु यादव को जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर को विद्यालय में भेज कर काम करवाया गया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने इस काम हेतु उप सरपंच परिवार को हार्दिक धन्यवाद दिया एवं भविष्य में भी विद्यालय के प्रति इसी तरह के समर्पित एवं सहयोगी भाव को बनाए रखने की अपील की पिछले दिनों संपूर्ण विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार एवम मरम्मत के बाद भामाशाह अशोक कुमार यादव के द्वारा संपूर्ण भवन 25 कमरों मुख्य द्वार चारदीवारी खिड़की दरवाजे पर रंग रोगन करवाने के बाद विद्यालय में बरगद एवं पीपल के विशाल वृक्षों के चबूतरे बनवाए गए एवं विद्यालय प्रांगण में आज समतलीकरण व साफ सफाई करवाई गई प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार नारनोलिया के नेतृत्व में संपूर्ण स्टॉफ सदस्यों ने विद्यालय को एक नई दशा एवं दिशा देने के लिए कार्य करना आरंभ किया जिसमें अजय कुमार यादव व्याख्याता धर्मेंद्र कुमार शर्मा करण सिंह वरिष्ठ सहायक आदि दिन-रात एक करके अपने लक्ष्य को अंजाम देने में जुटे हुए हैं । इसी कड़ी में आज पूरे दिन भर जेसीबी एवं ट्रैक्टरों के द्वारा विद्यालय प्रांगण का समतलीकरण एवं भवन मरम्मत एवं निर्माण कार्यों के मलबे को हटाया गया विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने शाहीद मोहर सिंह की मूर्ति के आसपास कूड़े करकट एवं गंदगी को हटा करके साफ सफाई की गई । इस कार्य में कृष्ण कुमार यादव ने विशेष सहयोग किया एवं भामाशाहों को प्रेरित एवं विद्यालय के प्रति आकर्षित करने में विशेष योगदान दे रहे हैं गांव में समर्थ एवं योग्य लोगों से मिलकर प्रधानाचार्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना भरपूर समय व सहयोग दे रहे है। संपूर्ण स्टाफ संपूर्ण स्टाफ एवं आगंतुकों के लिए सुभाष चंद यादव वरिष्ठ अध्यापक के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। आज के कार्यक्रम में प्रेरक के रूप में सुल्तान सिंह यादव एवं अन्य ग्राम वासी भी उपस्थित रहे यह जानकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने दी।














