रिपोर्टर रोशन लाल रेगर। 
कपासन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक नगर कांग्रेस कार्यालय कपासन में कांग्रेस को मजबूत करने एवं नए युवा साथियों को जोड़ने के लिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत की अध्यक्षता में रखी गई
नगर कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट विजय कुमार बारेगामा ने बताया कि कपासन में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए आज नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी के सदस्यों की एक मीटिंग रखी गई उसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों के द्वारा सुझाव मांगे आने वाले टाइम पर उनको अमल में लाकर कपासन मे कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जावे इस पर विचार विमर्श किया बैठक में उपस्थित सभी नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकारणी सदस्यो व कार्यकर्ताओं ने कपासन मे हर वार्ड मे काग्रेस को मजबूत करने के अपने अपने सुझाव दिये। कपासन कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष हाजिर अब्दुल रहमान मंसूरी द्वारा हज यात्रा पूर्ण करने पर उनका नगर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया
इस बैठक में नगर सेवादल अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मसूरी नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरलाल जटिया सूर्य प्रकाश सिरोया हिम्मत कोदली मोहम्मद शेर नगर महासचिव मनीष सोनी सचिव इमरान मेवाती वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य गोविंद व्यास लक्ष्मी नारायण व्यास गिरधारी लाल परमार नगर कांग्रेस कोषाध्यक्ष ऋषि व्यास प्रवक्ता किशन प्रजापत रवि सोनी राजेश बारेगामा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।














