रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। 
कपासन। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनी ने उपखंड अधिकारी को पत्र प्रेषित कर बताया की पिछले 2 महीनो से कपासन नगर में विद्युत विभाग की लापरवाही से हर दिन किसी भी समय बिजली कटौती की जा रही है जिससे नगर का आमजन प्रभावित हो रहा ही रोजमर्रा के काम भी समय पर नहीं हो पा रहे है और इस ओर सावन मास चल रहा है जिसमें मन्दिरों में भी सुबह-शाम आरती का समय रहता है साथ ही अघोषित विद्युत कटौती से आमजन के साथ-साथ महिलाओं को भी घर के कामों में भी बड़ी दिक्कत आ रही हे साथ ही ध्यान आकर्षण कर बताया। की बिजली विभाग की लापरवाही इतनी है की एक तो नगर में अघोषित बिजली कटौती करते हे और साथ ही विभाग के कर्मचारी भी फोन नही उठाते और विभाग का लैंडलाइन फोन भी उठाकर रख देते हे जिससे आमजन अपनी व्यथा भी विद्युत विभाग को नही बता पा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा वर्षा ऋतु पूर्व मेंटेनेंस के नाम पर कई बार पूरे पूरे दिन लाईट बंद की जाती है। साथ ही उपखंड अधिकारी से कहा की विद्युत विभाग को हिदायत दी जाए की समय पर आमजन के फोन उठाए एवम सत्तोष प्रद जवाब देवे इस अघोषित बिजली कटौती से आम जन को राहत दिलवाए साथ ही कपासन शहर में विद्युत लाईनों पर जितने भी पेड़ आ रहे है उनकी कटाई समय पर करें ताकि आमजन को बिजली कटौती का बार-बार सामना नहीं करना पड़े।














