राजनीतिक द्वेषता के कारण केजरीवाल की राजनीतिक हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। केजरीवाल की साजिशन गिरफ्तारी में ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई 2024 महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू के नाम जिला कलेक्टर महोदय के मार्फत आम आदमी पार्टी, चित्तौड़गढ़ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा दायर मुकद्दमों को वापस लेकर निरस्त करने के लिए निम्न बिंदुओं के आधार पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौपा गया आम आदमी पार्टी राजस्थान, देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु केंद्र सरकार को निर्देशित करने का आग्रह करती है कि अरविंद केजरीवाल सहित समस्त विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे षडयंत्र रचना बंद कर सभी मुकद्दमों को तत्काल निरस्त करने के लिए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करके ज्ञापन दिया गया जिसमें जिला अध्यक्ष अनिल कुमार चंदेल, जिला सचिव बृजेश चोखड़ा , जिला सोशल मीडिया इंचार्ज राजीव माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष अंकुर अजमेरा, चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के कार्यवाहक ब्लॉक इंचार्ज भरत चस्टा, निंबाहेड़ा के वरिष्ठ पदाधिकारी नंदलाल शर्मा, भोपालसागर सर्किल इंचार्ज किशनलाल प्रजापत, पूर्व विधायक प्रत्याशी माधु लाल भांड़ , गुड्डा के वजे सिंह, माधु जाट, कमलेश नाई, नाहर सिंह , कालू भील, वर्धा मेघवाल , भीमगढ़ के रंजीत खटीक इत्यादि कई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।