जिला कलक्टर ने मंडफिया (सांवलियाजी) उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। चित्तौड़गढ़, एक अगस्त। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को मंडपिया में उप जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में पूछताछ काउंटर पर पहुंचकर मरीजों को दिये जा रहे परामर्श, रजिस्ट्रेशन, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा काउंटर पर मरीजों को दी जा रही सुविधा आदि की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने नि:शुल्क दवा वितरण काउंटर सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए चिकित्सा अधिकारी को साफ सफाई रखने तथा वार्डो में पंखे, कूलर चालू हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय के बाहर वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्किंग करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान भदेसर उपखंड अधिकारी, विजयेश कुमार पंड्या, चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।