मेघवाल समाज छात्रावास में सेवानिवृत्ति पर डॉ बी आर मेघवाल ने 1 लाख एवं नर्सिंग अधीक्षक नंदलाल कमाली ने 11 हजार सहयोग राशि प्रदान की।

संपादक कालूराम कुमावत। 
निंबाहेड़ा 4 अगस्त 2024 रविवार को मेघवाल समाज छात्रावास निंबाहेड़ा में डॉ, बी, आर मेघवाल प्रमुख वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं नंदलाल कमाली नर्सिंग अधीक्षक राजकीय जिला अस्पताल निंबाहेड़ा द्वारा बहुत ही सराहनीय चिकित्सा सेवाएं देने राजकीय सेवाएं पूर्ण होने सेवानिवृत्ति होने पर पर विशाल विदाई सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में राजनीतिक ,समाजसेवी, विभिन्न विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी गण समाज जन बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने डॉ बी, आर, मेघवाल एवं नंदलाल कमाली का सम्मान कर बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉक्टर बी आर मेघवाल द्वारा छात्रावास के लिए ₹1लाख रुपया राशि एवं नंदलाल कमाली द्वारा ₹11 हजार रुपया राशि प्रदान की। डॉ बीआर मेघवाल द्वारा पूर्व में भी छात्रावास निर्माण में तन, मन ,धन ,से सहयोग किया एवं एक कमरा हाल निर्माण करा छात्रावास को सुपुर्द किया था। नंदलाल कमाली द्वारा भी एक कमरा निर्माण करवा कर छात्रावास को सुपुर्द किया था। समाज जनों द्वारा सहयोग के लिए डॉ बी ए आर मेघवाल एवं नंदलाल कमाली का साधुवाद धन्यवाद व्यक्त करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।