संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाकिया खुर्द में आज विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक हजारीलाल रेगर के अनुसार आज स्थानीय विद्यालय में एमसी की बैठक का आयोजन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार दीक्षित
भामाशाह भंवर सिंह चौहान अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में आयोजित की गई। और बैठक में सर्वसम्मति से खेल मैदान के विकास पर चर्चा की गई। इसमें मैदान की चार दिवारी के सहारे पड़े गोबर के ढेर “रोडियां” से विद्यालय की दीवार क्षतिग्रस्त हो रही है। और राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। इसके लिए सभी गोबर के ढेर वालों को शीघ्रहटाने के लिए पाबंद किया गया, तथा खेल मैदान में मिट्टी भराव करवाने, वृक्षारोपण करने, चारदीवारी को ऊंचा उठाकर उसे पर लाइटिंग की व्यवस्था करवाने पर चर्चा की गई। और राज्य सरकार के आदेश अनुसार आधिकाधिक पौधारोपण करके हरियालो राजस्थान कार्यक्रम में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में हरकलाल तेली, नारायण लाल जाट, सुरेश सुखवाल, कैलाश चंद्र तेली और गोवर्धन लाल सालवी, रामलाल तेली,
रतनलाल तेली, हंसराज कुमावत, रतनलाल कुमावत, छितर लाल कुमावत, देवीलाल पुर्बिया, कालूराम सुखवाल, कमलेश सुखलाल, जामना लाल तेली, हीरालाल कुमावत, बंशीलाल कुमावत, रतन सिंह, आशीष, शांतिलाल जटिया, कैलाश तेली, दिनेश चंद्र सेन, तथा विद्यालय परिवार के श्यामलाल भील, दिलीप सिंह गहलोत, सुनीता कुमारी बैरवा, सुप्रिया राव, सुनील खरवास, एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।














