राजकीय प्राथमिक विद्यालय 1एलबीएम विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 

पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत 7 एसटीबी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय 1 एलबीएम विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया विद्यालय प्रधानाध्यापक मनीराम सहारण ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली तीज के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत अमृत पर्यावरण महोत्सव पेड़ देश के नाम हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम तथा पर्यावरण वृक्षारोपण किया गया जिसमे 60 पौधे विद्यालय परिसर व 50 पौधे घरों मे लगाए। प्रधानध्यापक मनीराम सहारण ने  विधार्थियों से अपने घर में एक -एक पौधा लगाकर उसको जीवित रखने के लिए नियमित रूप से पानी देना व देखरेख करने की बात कही । अध्यापक काना राम ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं , वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं । वृक्षारोपण से प्रदूषण कम होता है जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन अधिक सुरक्षित रहेगा । विद्यालय एसएम सी अध्यक्ष रामस्वरूप एवं पूर्व एस एम सी अध्यक्ष हरिराम मोसलपुरिया तथा ग्रामीणों ने विद्यालय को हरा-भरा करने का संकल्प लिया। यह जानकारी प्रधानाध्यापक मनीराम सहारण ने दी।