संपादक कालूराम कुमावत

चित्तौड़गढ़ – आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को मध्य नजर रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लगाए गए पर्यवेक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भजनलाल जाटव एवं विधायक श्रीमती इंदिरा देवी मीणा 3 फरवरी 2024 को चित्तौड़गढ़ प्रवास पर रहेंगे!
जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर *लोकसभा के पर्यवेक्षक दिनांक 3 फरवरी को स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव गांधी भवन) में जिला दोपहर 12:00 बजे लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की एक अति आवश्यक बैठक लेंगे*, उक्त बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की रणनीति की तैयारी एवं लोकसभा क्षेत्र के नेताओं की राय ली जाएगी, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी करेंगे
उक्त बैठक में लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की सभी आठो सीटों के विधायक- विधायक प्रत्याशी,चित्तौड़गढ़ जिले के संगठन प्रभारी लाल सिंह झाला, उदयपुर जिले के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कचरूलाल एवं प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे,
लोकसभा क्षेत्र में निवासरत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, अग्रिम संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगर निकाय के अध्यक्ष एवं पार्षदगण, पंचायत राज के जनप्रतिनिधिगण एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आमंत्रित है














