नेतावल गढ़ पाछली विद्यालय में मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह।

संपादक कालूराम कुमावत। 

चित्तौड़गढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेतावलगढ़ पाछली में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रिंकू कंवर राणावत, अध्यक्षता संस्था प्रधान इशाक अहमद एवं विशिष्ट अतिथि भंवर सिंह राणावत, जितेंद्र शर्मा भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्तौड़गढ़, सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह राणावत ,विधायक प्रतिनिधि गोरधन सिंह भाटी, श्रवण सिंह भाटी थे। कान सिंह सुवावा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। ध्वजारोहण संस्था प्रधान इशाक अहमद ने किया। मार्च पास्ट की सलामी कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी इशाक अहमद ने ली। संस्था प्रधान ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आजादी का अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर देश को आजादी के लिए अनगिनत शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपस्थित जन सैलाब का स्वागत किया एवं स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि विद्यालय में सत्र 2023- 24 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से निवेदन किया कि आप इन्हें नियमित उपस्थित रहने, आगामी वर्ष का रिजल्ट अच्छा रहे इस हेतु अभिभावक व ग्रामवासी अपने बच्चों को नियमित पढ़ने हेतु भेजें व अध्यापक अभिभावक बैठकों में भी निरंतर पधारे एवं विद्यालय विकास प्रबंधन समिति से संबंधित कई सुझाव भी रखें। इस विषय पर जितेंद्र शर्मा, गोवर्धन सिंह भाटी, भंवर सिंह राणावत, विजय सिंह राणावत ने सांसद महोदय विधायक मद पंचायत समिति व जिला परिषद से जहां कहीं से भी होगा इन कार्यों को पूर्ण करने का हम सब मिलकर करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर देशभक्ति गीत, समूह नृत्य बालक बालिकाएं ने प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां देख कर ग्रामवासी भाव विभोर हो गए। प्रार्थना स्थल निर्माण हेतु अनवर मोहम्मद ने पांच हजार रुपए , विधायक प्रतिनिधि गोवर्धन सिंह भाटी ने सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु पांच हजार रुपए देने की घोषणा की । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भामाशाह श्यामलाल वैष्णव ने सभी छात्र-छात्राओं व अतिथियों का भोजन कराया। आगामी गणतंत्र दिवस का भोजन मिट्ठू लाल सेन ने घोषणा की। साथ ही चैन सिंह राणावत के पिता श्री की स्मृति में 1800 रुपए एवं छात्र-छात्राओं को पेन भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान सत्र 2023-24 में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया। समारोह में नव आगन्तुक उप प्रधानाचार्य इशाक अहमद व पदोन्नति हुए वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार यादव का सम्मान किया।कार्यक्रम में मिट्ठू लाल सेन, नारायण लाल गुर्जर, सद्दाम हुसैन, हेमराज भाम्बी, नारायण सिंह, छोटू सिंह, देवेंद्र शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, राम सिंह भाटी, इकबाल हुसैन, सुनील कुमार सोमानी, पंकज सुराणा, मोहित कुमार भील, इंदिरा टेलर, दीपा कुमावत, अनीता सांखला, शैलेंद्र जैन, आशा चावला, जितेंद्र कुमार मीणा, आशा त्रिवेदी, अनिता राणावत, बबलू शर्मा, ईश्वर दान चारण, नारायण दान चारण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी सहित कई गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत पुरोहित व कान सिंह सुवावा ने किया। व्याख्याता अनिता गील ने आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत नेतावल गढ़ पाछली द्वारा मिठाई वितरण की गई। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद विद्यालय विकास प्रबंधन समिति की बैठक एवं अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन कर कई प्रस्ताव विद्यालय विकास हेतु चार दिवारी ऊंची करना, छात्रों के लिए कक्षा -कक्ष , कंप्यूटर लैब कक्षा कक्ष ,प्रार्थना स्थल टीन शेड, पुस्तकालय एवं वाचनालय निर्माण संबंधित निर्णय लिए गए।