संपादक कालूराम कुमावत
कपासन। दिनांक 1 फरवरी गुरुवार को जानकारी प्रदान करते हुए बजरंग दल प्रखंड संयोजक रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि कपासन वृत में पिछले कुछ महीनों से सेवा प्रदान कर रहे वृताधिकारी बुद्धराज टांक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर किन्नर निलो भुवाजी के सानिध्य में मुंह मीठा करवा कर , माल्यार्पण करते हुए साफा पहनाकर प्रभु श्री राम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। वृताधिकारी टांक अपने क्षेत्र में अच्छी पोलिसिंग व्यवस्था कायम करने , सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में विशेष भूमिका का निर्वहन करते आए है। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण बारेगामा , निशांत सोनी , नारायण रैगर आदि उपस्थित रहे।














