चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।

चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर के निर्देशन मे बाल अधिकारिता विभाग के साथ संचालित चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 का अधिक से अधिक प्रचार करने हेतू जिला समन्वयक नवीन किशोर काकड़दा ने बताया की चाईल्ड लाइन टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुर व महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय ओछड़ी में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें टीम द्वारा बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की संपूर्ण जानकारी दी गई तथा बच्चों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की सूचना हेल्प लाइन नंबर 1098 पर कॉल करने के लिए बताया गया तथा बाल विवाह ,बालश्रम एवं बाल यौन शोषण व गुड टच ,बेड टच की जानकारी दि गई और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया । स्कूल संस्था प्रधान को भी कहा गया कि स्कूलों में 1098 दीवार पर लेखन करवाये। कार्यक्रम के दौरान काउन्सलर करण जीनवाल ,सुपरवाइजर सरिता मीना व केस वर्कर इरफान मोहम्मद, बाबू लाल मेघवाल उपस्थित रहे ।