राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत भामाशाह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया नेवाफला (घोड़ासर)

रिपोर्ट सुरेश कुमार कटारा।

सेमारी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत घोड़ासर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम शुरू किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भामाशाह राजेंद्र कुमार मीणा ग्राम पंचायत सरपंच घोड़ासर एवं एसएमसी अध्यक्ष भेरूलाल अहारी को सम्मानित किया, भामाशाह द्वारा हॉकी खिलाडिय़ों के खेल किट खरीदने के लिए 11000.रुपए भैट दिए , इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रतीक पाटीदार, कान्ति लाल अहारी, दिलीप सिंह राणावत पीईईओ रा. उ.मा. वि. घोड़ासर द्वारा हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए ₹2100 भेट किए कार्यक्रम के सभी अतिथियों द्वारा शारीरिक शिक्षक देवीलाल मीणा का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने निरंतर प्रयास पर स्थानीय विद्यालय को राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़ासर के बालक बालिकाओं को हॉकी खेल के खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक पहुंचाया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्रधान भेरूलाल मीणा द्वारा समस्त अतिथियों का सम्मान व आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन कालू लाल मीणा ने किया स्थानीय विद्यालय के स्टाफ एवं बालक बालिका उपस्थित रहे