विद्यालय 1 एलबीएम विद्यालय मे नशा मुक्त अभियान के तहत चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता। 

संपादक कालूराम कुमावत।

पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत 7 एसटीबी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय 1 एलबीएम विद्यालय में हनुमानगढ जिला नशा मुक्ति अभियान के तहत चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर गगन कक्षा-5 का बालक व द्वितीय स्थान पर तमन्ना कक्षा-4 की बालिका रही। अध्यापक कानाराम ने नशे से होने वाले बुरे प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा की नशे से शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान होता है, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीराम सहारण ने बच्चों को शपथ दिलाई की वे जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नही करेंगे। रिपोर्टर राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा।