रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ीसादड़ी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फिजिशियन डॉक्टर के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी फिजिशियन डॉक्टर के लिए जनता को इलाज के लिए उदयपुर चित्तौड़ जाना पड़ता था भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया की भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पार्षदों द्वारा सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर लगाने की मांग हमेशा कर रहे थे जिस पर मंत्री महोदय गौतम दक द्वारा डॉ. अनस शेख चिकित्सा अधिकारी ( मेडिसिन) की हॉस्पिटल मैं नियुक्ति कराई नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि डॉक्टर की कमी से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से आने वाले मरीजों को उदयपुर चित्तौड़गढ़ जाना पड़ता है जिससे उनके परिवार को आर्थिक नुकसान एवं परेशानी का सामना करना पड़ता है समय पर सुविधा के अभाव में पूरा इलाज कराने में असमर्थ रहते हैं फिजिशियन डॉक्टर अनस शेख की नियुक्ति होने से आसपास की गरीब जनता को इलाज के लिए उदयपुर चित्तौड़गढ़ नहीं जाना पड़ेगा जिससे हॉस्पिटल में मेडिसिन संबंधी सभी बीमारियों का इलाज हो जाएगा जिससे समय एवं पैसा दोनों बचेंगे भारतीय जनता पार्टी नगर पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और नगर की जनता द्वारा सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक का हार्दिक आभार जताया पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पार्षदों द्वारा डॉ. अनस शेख का साफा और दुपट्टा पहन कर स्वागत अभिनंदन किया गया
*सरकारी हॉस्पिटल में मरीजों की काफी भीड़ रहती है यहां प्रतिदिन वर्तमान में 1000-1100 मरीज आते हैं
वहीं नगर मंडल पदाधिकारी और पार्षदों ने सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक से आग्रह किया है कि यहां सर्जन ऑर्थोपेडिक, आंख एवं अन्य डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मियों की कमी है। उन रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए एवं बड़ीसादड़ी विधानसभा का सबसे बड़ा हॉस्पिटल होने से यहां की गरीब जनता को उदयपुर चित्तौड़ नहीं जाना पड़े और आम जनता को हॉस्पिटल की पूरी सुविधा का लाभ मिल सके
स्वागत कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, पार्षद बद्रीलाल सेन, सुनील पितलिया, नवीन सोनावा, दीपक नाहर हेमंत डांगी, ललित चौधरी, महामंत्री श्याम सुंदर रावलानी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भवानी सिंह देवड़ा पूर्व पार्षद सुरेश सुथार भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल मेहता वीरेंद्र मेहता रामपाल टेलर दीपक सराफ मनीष धाकड़ अविनाश लोहार कैलाश सोनी पंकज पिछोलिया सुरेंद्र सिंह दीपक वैष्णव चेतन जायसवाल आकाश प्रजापत पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे














