संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। निकटवर्ती
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाकिया खुर्द में शिक्षक दिवस पर स्थानीय विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की कमान अपने हाथ में ली । इस अवसर पर मुरली कुमावत ने प्रधानाध्यापक हजारी लाल रेगर का, रोनित गर्ग ने सुनील खरवास का अनिल कुमावत ने दिलीप सिंह गहलोत का अक्षरा सुखवाल ने सुप्रिया राव का मोहित कुमावत ने श्यामलाल भील का प्रिंस सुखवाल ने शारीरिक शिक्षक कन्हैयालाल अहीर
का तो पिंकी कुमावत में हेमलता दाधीच का और किरण सुखवाल ने सुनीता कुमारी बैरवा की सुमन कुंवर और यशोदा कुमावत ने भी विद्यालय में भूमिका का निर्वहन किया। छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ विद्यालय कार्यों का संपादन किया तथा विद्यालय में किए जाने वाले शैक्षिक और शैक्षिक कार्य की जानकारी प्रदान की गई ।














