रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ीसादड़ी। नगर के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में हो रही 68 वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र – छात्रा बैडमिंटन एवं तिरंदाजी खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। तीरंदाजी के प्रभारी शारीरिक शिक्षक किशन लाल पुर्बिया व सह प्रभारी रमेश चंद्र पुर्बिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में तीरंदाजी छात्र वर्ग में बड़ीसादड़ी का परम जोशी प्रथम रहा एवं द्वितीय स्थान पर तरनावों का खेड़ा का सीताराम जाट रहा। इसी तरह छात्रा वर्ग में भगवती अकादमी बोहेड़ा की भूमिका चौधरी प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर लक्ष्मीपुरा की प्रेक्षा जैन रही। तीरंदाजी के निर्णायक के रूप में अशोक चंद्र सुखवाल, लोकेश कुमार जोशी ने अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुख्य निर्णायक मुकेश कुमार मालू एवं शारीरिक शिक्षक मोहसिन ने बताया कि बैडमिंटन के छात्र वर्ग में बड़ीसादड़ी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की टीम ने देवदा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। इसी तरह छात्रा वर्ग बैडमिंटन में सेंटपॉल स्कूल चित्तौड़गढ़ बड़ीसादड़ी मॉडल स्कूल को हराकर फाइनल में पहुंच गया। प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित संपन्न कराने में मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य आदर्श पालीवाल, आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान रणजीत राय, पर्यवेक्षक कैलाश चन्द्र मालू, सहायक मुख्य निर्णायक उदय सिंह रावत, मदन लिल वेद दशरथ जणवा, धूलेश्वर डामोर, जगदीश शर्मा, कार्तिक रेगर, राजेंद्र सिंह राजपूत, दीपक यादव, शारीरिक शिक्षिका नजमा, लेखन टीम प्रभारी महेंद्र कुमार जैन के महेश गदिया व गजेंद्र सिंह गहलोत आदि का भरपूर सहयोग रह रहा है














