संपादक कालूराम कुमावत
बस्सी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जटवाड़ा में हर साल गणित विज्ञान और कृषि संकाय शुरू करने के लिए प्रारूप भेजा जाता है लेकिन उसके बावजूद भी स्थानीय विद्यालय के बालको को गणित विज्ञान और कृषि संकाय पढ़ने का अवसर नही मिल पाता इसके लिए बेरोजगार नेता हनुमान किसान ने राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त और बस्सी विधानसभा के भाजपा प्रत्यासी चंद्रमोहन मीना से जयपुर निवास पर मुलाकात करके सम्पूर्ण समस्या से अवगत करवाया है हनुमान किसान का कहना है की स्थानीय विद्यालय में दोनों संकाय खुलवाने के लिए जल्द ही शिक्षा मंत्री और कृषि मंत्री जी से भी मुलाकात की जायेगी ताकि इसी सत्र से स्थानीय विद्यालय में गणित विज्ञान और कृषि संकाय पढ़ने का अवसर सभी छात्र छात्राओं को मिल सकें ।।














