पायरों का खेड़ा स्कूल देख अभिभूत हुए सहायक निदेशक गुप्ता।

आरकेएसएमबी के अंतर्गत द्वितीय आकलन का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक निदेशक। ,,….

 संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा बड़ीसादड़ी। उपखंड के पायरों का खेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आरकेएसएमबी के अंतर्गत द्वितीय आकलन का निरीक्षण उदयपुर संभाग के सहायक निदेशक सुशील कुमार गुप्ता मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीण अंचल का यह विद्यालय निरीक्षण के वक्त सुव्यवस्थित संचालित होता पाया गया। विद्यालय में पर्यावरण प्रेमी जीवन लाल धाकड़ के विशेष सहयोग से सुंदर परिसर में फूल – फुलवारी देखकर सहायक उपनिदेशक गुप्ता अभिभूत हो गए। स्कूल की सुंदर हरियाली एवं एक ही गुलाब पर अलग-अलग रंग के फूल खिलते हुए देख कर प्रसन्नता व्यक्त की। सहायक उपनिदेशक को प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह क्राफ्टिंग का कार्य स्कूल के शिक्षक जीवनलाल धाकड़ द्वारा किया गया है। इस पर उपनिदेशक सुशील कुमार गुप्ता ने शिक्षक धाकड़ को साधुवाद दिया। निरीक्षण में विद्यालय रिकॉर्ड सुव्यवस्थित पाए जाने पर संस्था प्रधान ओम प्रकाश शर्मा सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं की धन्यवाद दिया। इस दौरान शिक्षक घनश्याम सिंह राठौड़, शंभू सिंह मीणा, यशवंत सिंह राजपूत, रिना जाट, अनीता मेघवाल, ललिता मीणा, रमेश चौपड़ा, कंप्यूटर प्रभारी तुलसीराम मीणा व शारीरिक शिक्षक कैलाश चंद्र मालू मौजूद थे।