विशाल रक्तदान शिविर 9 फरवरी को।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा छोटीसादड़ी। नगर के हिंदू धर्मशाला में 9 फरवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पारीक समाज के जिला अध्यक्ष रमेश पारीक ने बताया कि ऑल इंडिया पारीक महासभा की स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पारीक समाज के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा। शिविर के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पारीक महासभा इंदौर के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पारीक रहेंगे। अध्यक्षता पारीक समाज नीमच अध्यक्ष राम प्रसाद पारीक करेंगे। विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर महेंद्र पुरोहित, चेयरमैन रामावतार पारीक, सरस्वती विद्या मंदिर खमेरा समाजसेवी कल्पवन पारीक भीलवाड़ा,सचिव मनीष शर्मा इंदौर रहेंगे। जिलाध्यक्ष पारीक ने बताया कि रक्तदान शिविर 9 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक छोटीसादड़ी नगर के हिंदू धर्मशाला में आयोजित होगा। पारीक ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है।