भील का खेडा विद्यालय पहुँना मे विधिक सेवा साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी।

राशमी उपखंड के पहुँना के भीलो का खेडा पेलाढावा मे स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा निर्मित एक्शन प्लान सितंबर 2024 के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति राशमी की अध्यक्षा पृथा फौजदार एवं सचिव राहुल भास्कर के निर्देशन मे शुक्रवार को पीएलवी देवीलाल आचार्य के सानिध्य में विधिक सेवा साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बताया की बुढ़ापा एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे शरीर और दिमाग कमजोर हो जाता है,भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 के तहत दिया गया है धारा 20 के तहत बेटा बेटी से भरण पोषण करने का दावे का अधिकार है,वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सुरक्षा सहायता जागरूकता के बारे मे भी शिविर मे बताया गया एक निः संतान वरिष्ठ नागरिक किसी भी रिश्तेदार से भरण पोषण की मांग कर सकता है,अगर भरण पोषण करने में विलंब करता है तो कानूनी अपराध है, राज्य सरकार केंद्र सरकार वृद्धजन की मूलभूत आवश्यकताओं के प्रति सजक करते हुए अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी जानकारी व आमजन को जागरुक करते हुए वृद्ध जन सहायता हेतु पेंशन स्कीम लागू भी गई कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुरेश चन्द्र जीनगर ने की विशिष्ट अतिथी एसएमसी अध्यक्ष रतनलाल भील थे संचालन अंजली शर्मा ने किया