बीरणवास विद्यालय में हुआ किशोर किशोरी सशक्तीकरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

नीमराना शहीद मोहर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरनवास में दो दिवसीय किशोर किशोरी सशक्तिकरण प्रशिक्षण व मीना राजू मंच प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार नारनोलिया एवं

ए सी बी ई ओ सेकंड नीमराना श्री वीरेंद्र कुमार शर्मा व्यवस्थापक श्री अशोक कुमार, सुभाष चंद,अजय कुमार यादव धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं श्रीमती अर्चना श्रीमती अरुणा यादव , रूबी यादव ,प्रेम कुमारी, श्रीमती रंजना यादव आदि ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार एवं श्री वीरेंद्र कुमार शर्मा ने 93 संभागियों को मन लगाकर तन्मयता पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने विद्यालय में विद्यार्थियों को लाभान्वित करने हेतु प्रेरित किया सभी प्रशिक्षण लेने वालों ने शपथ ली कि जो भी हम प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे वह मन लगाकर के पूरी रुचि के साथ प्राप्त करेंगे एवं छात्र-छात्राओं को भी पूरी क्षमता एवं योग्यता के साथ लाभान्वित करेंगे। प्रशिक्षण प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक दो दिवस का रहेगा सभी संभागियों व्यवस्थापकों एवं संयोजक श्री वीरेंद्र कुमार शर्मा जी ने विद्यालय प्रधानाचार्य एवं स्टाफ के सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद दिया। इस दौरान श्रीमती सुशीला यादव श्रीमती सुदेश यादव श्रीमती कमलेश यादव श्री उमराव सिंह श्री करण सिंह यादव श्री संदीप कुमार एवं अन्य समस्त ग्राम वासियों एवं विद्यालय स्टाफ आदि उपस्थित रहे