रिपोर्टर आजाद मंसूरी।
राशमी उपखंड के लसाडीया कलां मे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे चार दिवसीय 68वीं जिलास्तरिय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक जिमनास्टिक, राईफल शुटिंग,मलखम्भ खेलकूद प्रतियोगिता(छात्र-छात्रा 17/19 वर्ष)का शुभारंभ 24 सितम्बर को प्रात सवा 11 बजे होगा प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य राजेश धांधा ने बताया की प्रतियोगिता का उद्धाटन समारोह काॅग्रेस जिलाध्यक्ष व कपासन प्रधान भेरुलाल जाट, डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पुर्व प्रधान नकूल सिंह, पहुँना मंडल अध्यक्ष नारायण लाल जाट एंव काॅग्रेस के पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मे होगा वही प्रतियोगिता का समापन समारोह 27 सितम्बर प्रात सवा 11 बजे सांसद सीपी जोशी, विधायक अर्जुन लाल जीनगर,भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट, मंडल अध्यक्ष पहुँना रतन लाल अहीर, सरपंच मिठुलाल सालवी एंव भाजपा के पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मे होगा।














