स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में चित्तौड़गढ़ नगरपरिषद ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़ 2 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में चित्तौड़गढ़ नगरपरिषद ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

बुधवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रोग्राम में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह यादव को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो को देकर सम्मानित किया।

 

जिले ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाये गये स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो शहर की स्वच्छता और विकास में नगरपरिषद की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।