स्वच्छ भारत लक्ष्य हमारा समाज कल्याण विभाग एवं न्याय कारिता विभाग कर्मचारीयों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार 

  • निम्बाहेड़ा ­

समाज कल्याण विभाग एवं न्याय कारिता विभाग द्वारा विभिन्न प्रकल्पों एवं गतिविधियों के माध्यम से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में अनेकों साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इसमें अनेक सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, एवं समस्त विद्यालयों में भी द्वितीय दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है, इसी श्रृंखला में महिला पतंजलि योग सेवा समिति जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान पश्चिम की निम्बाहेड़ा तहसील की बहनों द्वारा मंडी चौराहे पर स्थित नेहरू उद्यान में सूर्य नमस्कार स्टैचू के दोनों सर्कल, नेहरू उद्यान के सामने एरिया में स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास सफाई करने के पश्चात कचरा इकट्ठा करके सफाई अभियान चलाया गया, निम्बाहेड़ा तहसील प्रभारी प्रीति चेजारा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम राज्य कार्यकारिणी की संवाद प्रभारी श्यामा दीदी सोलंकी के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया, जिसमें योग कक्षा में उपस्थित बहनों में महामंत्री नर्बदा शर्मा,, युवती प्रभारी कविता जिज्ञासु, संतोष,राजू चेचानी, संतोष बांगड़, सन्नू भराड़िया तरुणा गोखरू इत्यादि पदाधिकारी बहनों के अतिरिक्त क्षेत्रीय महिलाओं ने उपस्थित होकर सहभागिता निभाई एवं सफाई अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।