विद्यालय में वार्षिकोत्सव भामाशाह सम्मान पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन।

संपादक कालूराम कुमावत। बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी के पर्व पर वार्षिकोत्सव भामाशाह सम्मान पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुंगा प्रधान कृष्ण अवतार मीणा , सीबीओ लल्लूराम मीणा , प्रोफेसर डॉ धर्म सिंह मीना अधिष्ठाता डेयरी एवम खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय बस्सी, असिस्टेंट प्रोफेसर ममता ठाकुर , राजकीय महिला महाविद्यालय बांसखोह के प्रोफेसर संजय चौधरी ,आदिवासी मीणा कर्मचारी विकास समिति अध्यक्ष रामगोपाल मीणा प्रिंसिपल रामवतार मीणा के द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच सुमन शर्मा ने की इस मौके पर विद्यालय के बालक बालिकाओं के द्वारा आए हुए अतिथियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर भामाशाह सम्मान व पूर्व विद्यार्थी कक्षा 10 व कक्षा 12 जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल रामावतार मीणा व समिति स्टाफ के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान एसडीएमसी के सदस्य सीताराम शर्मा रामेश्वर परेवा चिरंजीलाल पींगोलिया अन्य सदस्य मौजूद थे इस कार्यक्रम में प्रोफेसर दो धर्म सिंह मीणा अधिष्ठाता डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय बस्सी के द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के बारे में अन्य कई तरह की जानकारी दी इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्र मोहन मीणा ने किया इस दौरान विद्यालय स्टाफ अमित कुमार विजय कुमार सिंघल गुलशन मीणा दुलीचंद महावर सुदामा मीणा सुरेश पारीक विनोद पिंगोलिया अन्य समस्त स्टाफ व छात्र छात्राए व काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे इस मौके पर मीडिया कर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला पहनकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए विद्यालय में भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई