संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजन दुष्यंत आई.पी.एस. के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बुद्वराज टांक आर.पी.एस. वृत कपासन के पर्यवेक्षण में मन थानाधिकारी गजेन्द्र सिह पु.नि. पुलिस थाना कपासन के तत्वावधान में एवम स्पर्टन जिम कपासन के सहयोग से फिजिकल एवैयरनेस एवम शरीर को स्वस्थ एवम तंदुरूत रखने के उददेश्य से दिनांक 18.02.2024 वार रविवार को समय सुबह 8.00 एएम पर पांच किलोमीटर मैराथन दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा। प्रतियोगिता / मैराथन दौड का प्रारम्भ दिनांक 18.02.2024 समय 8.00 एएम से पुलिस थाना कपासन से होकर पांच बत्ती चौराहा, पुराना चुंगी नाका, वृद्वाविहार, वेलकम गेट कपासन, हाईवे रोड होते हुए समापन वृत कार्यालय कपासन पर होगा । । प्रतियोगिता में विजेता धावक को कमशः 5100 रूपये 3100 रूपये,2100 रूपये का नकद पुरस्कार दिया जावेगा । सभी भाग लेने वाले धावकों को टीशर्ट एवम नाश्ता वितरित किया जावेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले धावकों को स्पर्टन जिम के संचालक एवम मुख्य अतिथिगणों द्वारा दौड के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ एवम तंदुरूत रखने के बारे में जागरूक किया जावेगा। (गजेन्द्र सिह पु.नि.) थानाधिकारी पुलिस थाना कपासन














