35 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाई, मौत: पुलिस ने पीएम करवाया, बघाना के जयसिंहपुरा गांव का मामला।

संपादक कालूराम कुमावत। नीमच| शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जयसिंहपुरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में पंखे पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार सुबह की है, जब परिजन सुबह कमरे में पहुंचे तो उन्होंने युवक के शव को छत पंखे पर बने फंदे पर लटका पाया। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बघाना थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा बनाकर जिला चिकित्सालय भेजा। जहां परिजनों की मौजूदगी में जिला चिकित्सालय में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। मृतक अनिल पिता भागचंद जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी गांव जयसिंहपुरा का रहने वाला था। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जा शुरू कर दी है।