रिपोर्टर सुरेश कटारा सराड़ा। 
उदयपुर के कोटडा क्षेत्र मे आज संस्थान अध्यक्ष अजबसिंह यादव ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर दूर-दराज के बच्चों को सर्द हवाओं से बचाया जा सके और बिमार नहीं हो और सर्दी में भी अच्छी पढ़ाई कर सके और स्कूल और गांव का नाम रोशन कर सके। आज का स्वेटर वितरण कार्यक्रम भामाशाह विजय बहादुर रायजादा द्वारा प्रदान किये गये व आर्थिक सहयोग से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक बाबु राम गरासिया के द्वारा संस्थान अध्यक्ष अजब सिंह यादव एवं संस्थान के पदाधिकारियों का स्वागत अभिन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश चन्द्र कटारा द्वारा किया गया। संस्थान एवं सम्मानीय पदाधिकारी, विजय बहादुर रायजादा, राजेश यादव, समाजसेवी – ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि : रूपा राम गरासिया एवं विद्यालय स्टाफ – दीपिका जोशी, बंसी लाल मीणा, रमेश चन्द्र कटारा एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।














