रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी। विद्या के मन्दिर में दान देना कभी व्यर्थ नहीं जाता है। यह बात सेवानिवृत होने जा रहे पायरों का खेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने अपने सेवानिवृत्ति समारोह में व्यक्त किये। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कैलाश मालू ने कहा कि पिछले एक दशक में संस्था प्रधान शर्मा ने ग्रामीण अंचल के इस विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक उन्नयन में अहम योगदान दिया। संस्था प्रधान ओम प्रकाश शर्मा के विशेष सहयोग से स्कूल के तीस से अधिक विद्यार्थी विभिन्न राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाए। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शर्मा ने इस अवसर पर विद्यालय को एक इनवर्टर सेट भी भेंट किया। प्रधानाध्यापक शर्मा ग्रामीण एवं विद्यार्थियों के अत्यधिक प्रेम के कारण उद्बोधन के दौरान दो बार भावुक भी हो गए। समारोह में संस्था प्रधान ओम प्रकाश शर्मा का ग्राम वासियों एवं पीईईओ क्षेत्र के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों व स्कूल स्टॉफ ने ओम प्रकाश शर्मा को फूल मालाओं से लाद कर गाजेबाजे के साथ स्थानीय गांव व पंचायत मुख्यालय बांसी मे समाज सेवी कैलाश चंद्र खंडेलवाल व दीपक कुमार ने भी जुलूस के दौरान सम्मान किया कई गाड़ियों के काफिले के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक शर्मा को उनके पैतृक गांव जियाखेड़ी तक पहुंचाया। ओम प्रकाश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, ग्रामीणों व शिक्षक शिक्षिकाओं को स्नेह भोज भी दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शंभू सिंह मीणा ने किया। विद्यालय में समारोह के दौरान क्षेत्र के भामाशाह व भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने 50 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किये। भामाशाह धनपाल मेहता का विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पीईईओ कालू लाल लोहार शिक्षक संघ अध्यक्ष पूरणमल ढोली, प्रधानाचार्य सुभाष बुनकर, पूर्व प्रधानाचार्य उदयलाल बारबर, सरपंच राजेंद्र सिंह शक्तावत, कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष, प्रकाश बक्षी, समाजसेवी नानालाल शर्मा, महेंद्र कुमार जैन, युवा शक्ति के टीनसा धींग, आसावरा माता मंदिर मंडल के अध्यक्ष चमन सिंह सारंगदेवोत, रणजीत राय, विजयसिंह सारंगदेवोत, एस एम सी अध्यक्ष सावरिया सिंह, शिक्षक घनश्याम सिंह राठौड़, शंभू सिंह मीणा, जीवन लाल धाकड़, यशवंत सिंह राजपूत, रिना जाट, अनीता मेघवाल, ललिता मीणा, रमेश चौपड़ा, कंप्यूटर प्रभारी तुलसीराम मीणा आदि मौजूद थे














