रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय विद्यालय पायरो का खेड़ा मे भामाशाह भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता के सहयोग से विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। बानसी ग्राम पंचायत के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित पायरो का खेड़ा एवं परबती मे जरूरतमंद करीब 100 से अधिक बच्चों को जैकेट ऊनी स्वेटर एवं कार्डिगन बांटे गए। विदित रहे बड़ीसादड़ी के यह भामाशाह प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित करते हैं, इन भामाशाह का काम ही कुछ अलग है जहां जरूरतमंद बच्चे नजर आते हैं वहीं इनकी गाड़ी के ब्रेक लग जाता है
चाहे वह बड़ीसादड़ी क्षेत्र हो या यहां से दूर कोई दूसरा क्षेत्र हो और यही हुआ मंगलवार को जब धनपाल मेहता अपने व्यापारिक कार्य से लसाडिया क्षेत्र से गुजरे तो इन्हें लगा कि क्षेत्र में ऐसे जरूरतमंद बच्चे हैं जिन्हें स्वेटर की आवश्यकता है और उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने करीब 100 से अधिक बच्चों को स्वेटर व जैकेट वितरित किए, इस ठिठुरन भरी सर्दी में जब बच्चों को स्वेटर मिले तो बच्चों के चेहरे पर मुस्कान दिखने लगी वही इन बच्चों के माता-पिता सहित ग्रामीणों ने भी भामाशाह धनपाल मेहता का आभार व्यक्त किया मेहता ने बताया कि इस वर्ष 40 विद्यालय में 2300 से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर जैकेट एवं 200 बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान संस्था प्रधान ओम प्रकाश शर्मा सरपंच राजेन्द्र सिंह शक्तावन ने इस पुनीत कार्य के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता का साफा एव दुपट्टा पहना कर स्वागत एव अभिनंदन किया इस दौरान सुभाष चंद्र बुनकर कालू लाल लोहार उदयलाल बारबर पूरणमल लोहार घनश्याम सिंह राठौड़ एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।














