रिपोर्टर राम सिंह मीणा।
नीमराना शहीद मोहर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरनवास में कार्यरत शारीरिक शिक्षक कंवर पाल सिंह ने विद्यालय में नव प्रवेशित एवं जरूरतमंद सभी विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र ( गर्म कोट) वितरण किया।
तेज सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र मिलते ही चेहरे खिल उठे। कंवर पाल सिंह गत 3 वर्षों से इस विद्यालय में सत्र पर्यंत नव प्रवेशित एवं जरूरतमंद सभी विद्यार्थियों को हर वर्ष ऊनी गर्म वस्त्र वितरण करते हैं ।प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार नारनोलिया व वरिष्ठ अध्यापक श्री सुभाष चंद की प्रेरणा से शारीरिक शिक्षक भामाशाह के रूप में लगातार विद्यार्थी हित में काम करते हैं ।एवं उनकी हमेशा मदद करते हैं, गत माह भी उन्होंने विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं संपूर्ण स्टाफ को सामूहिक स्नेह भोज करवाया था इस अवसर पर अजय कुमार यादव सुभाष चंद उमराव सिंह धर्मेंद्र कुमार करण सिंह यादव संदीप कुमार रामानंद यादव सचिन कुमार श्रीमती सुशीला यादव सुदेश कुमारी कमलेश यादव कमला सेन एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने शारीरिक शिक्षक भामाशाह को हार्दिक धन्यवाद दिया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य से प्रेरणा लेकर अन्य भामाशाहो को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी अपनी कमाई का कुछ हिस्सा विद्यालय के साथ गांव व क्षेत्र में झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले व गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद कर पुण्य प्राप्त करें ।यह जानकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने दी।














