सुरपुर में नव नियुक्त आयुर्वेद चिकित्सक लाला राम बैरवा का स्वागत।

रिपोर्टर रोशन लाल रेगर। कपासन राज्य सरकार द्वारा नियुक्तियों का दौर जारी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे चयनित अभ्यर्थियों को खुश खबर मिलने लगी है। सुरपुर में वर्षों से मृत पड़ा आयुर्वेद चिकित्सालय की रौनक सी लगी। नव नियुक्त चिकित्सक लाला राम बैरवा का सुरपुर ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने स्वागत कर शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर उप सरपंच दरियाव सिंह, पंचायत समिति सदस्य मुकेश बैरवा, राम चंद्र खटीक, शिक्षाविद रोशन लाल रेगर , रोहित गिरी गोस्वामी ने नव नियुक्त चिकित्सक ने आश्वस्त किया कि चिकित्सा जगत की सेवा को बेहतरीन करेंगे।