निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 101 मरीजों के आंखों की जांच हुई 35 मरीजों का ऑपरेशन केलिए चयन 

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ी सादड़ी में सोमवार को भगवती कॉलेज बड़ीसादड़ी के तत्वाधान में गोमाबाई नेत्रालय नीमच की ओर से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन भगवती कॉलेज परिसर भंवरासिया माताजी के सामने, नीमच रोड़,पर एक दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान भगवती कॉलेज के भूपेंद्र सिंह कृष्णावत ने बताया कि शिविर में गोमाबाई नेत्रालय नीमच के विशेषज्ञ द्वारा रोगियों की आंखों की जांच कर परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में 101 आंखों के मरीजों की निशुल्क जांच की गई। साथ ही 35 मरीजों को ऑपरेशन योग्य मरीजो का चयन किया गया। मोतियाबिंद के ऑपरेशन योग्य रोगियों का चयन कर 6 जनवरी को सुबह 9:00 बजे नीमच ले जाकर निशुल्क वातानुकूलित ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन किया जाएगा। इस दौरान यह रहे मौजूद। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह पवार ,प्रभु प्रजापति, भूपेंद्र सिंह कृष्णावत, निर्भय सिंह कच्छावा,विनोद राठोड़ ऑप्टिमेटिस। शैलेन्द्र सिंह चौहान नर्सिंग स्टाफ ,भगवती कॉलेज के छात्र-छात्रा एवं स्टाफ रहा मौजूद।