रिपोर्टर सुरेश कुमार कटारा सराड़ा।
सलुम्बर जिले की टीम 35वीं राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत द रॉयल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल धौलपुर में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में सलूंबर जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई शारीरिक शिक्षक व टीम के खिलाड़ी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता के जिला शिक्षक फुटबॉल टीम सलूंबर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिला डीडवाना-कुचामन को आठ गोल से हराकर विजय रही सलूंबर टीम के खिलाड़ी सीताराम मीणा ने पांच गोल, महेंद्र कुमार मीणा, जितेंद्र कुमार मीणा ,शिवलाल मीणा एक-एक गोल किया। टीम के कप्तान रमेश मीणा ,गोलकीपर दिनेश मीणा, शेखर मीणा, जयप्रकाश माल ,राजकुमार मीणा, पिंटू मीणा ,शिवलाल मीणा ,राकेश मीणा, सुनील मीणा, दिनेश मीणा, वेलराम मीणा ,कमलेश मीणा, टीम के मैनेजर विनय जोसेफ है।














